यूपी के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, अब 70 साल तक सेवाएं देंगे रिटायर्ड विशेषज्ञ डॉक्टर
योगी सरकार ने प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए सेवानिवृत्त डॉक्टरों की पुनर्नियोजन आयु 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दी है। इस फैसले से अस्पतालों में अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और आमजन को बेहतर व समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।