स्टार क्रिकेटर और कैंसर जैसी बीमारी को मात दे चुके युवराज सिंह की कहानी अब बड़े परदे पर आएगी। उनकी बायोपिक का एलान किया गया है। इस बायोपिक को टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूसर किया जाएगा। भूषण कुमार और रवि भगचांदका इस बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे।
बायोपिक का एलान होने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। युवराज सिंह के फैंस उनके जीवन की कहानी परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही वे उनकी लीड भूमिका के लिए सितारों के नाम भी सुझा रहे हैं। इस कड़ी में यूजर्स एक्टर प्रभास का नाम बता रहे हैं और कह रहे हैं कि वे इस किरदार के लिए परफेक्ट चुनाव होंगे। वहीं, कुछ एक्टर सवाल कर रहे हैं कि एक्टर कौन होगा? कोई पूछ रहा है, ‘कौन सा एक्टर सही तरह से भूमिका में फिट होगा’?