लखनऊ पुलिस का त्योहारों के लिए विशेष सुरक्षा प्लान

लखनऊ में ड्रोन से होगी निगरानी, साइबर ठगी रोकने के लिए भी पुलिस का विशेष अभियान

दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा के मद्देनजर लखनऊ पुलिस ने विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी।

त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल भुगतान के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को रोकने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस की योजना का उद्देश्य बाजारों में सुरक्षा बनाए रखना और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *