अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 75 प्रतिशत जवानों को मिल सकता है दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार
केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन 75 प्रतिशत जवानों के लिए दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मंजूर किया है, जिन्हें शुरुआती चरण में नियमित सेवा में शामिल नहीं किया जाता। यह विस्तार जवानों की सहमति और चयन संबंधी शर्तों के अधीन होगा।
इस फैसले से सैन्य सेवा में आगे अवसर पाने वाले युवाओं को अतिरिक्त समय मिल सकता है।
