Skip to content
Wednesday, Nov 4, 2026
Royal Gyan

Royal Gyan

विश्वसनीय खबरें, आपकी भाषा मे

  • राजनीति
  • खेल
  • वित्तीय प्रबंधन
  • देश-दुनिया
  • उत्तर प्रदेश न्यूज
  • मुख्य समाचार
  • सरकारी योजना
  • विशेष लेख
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों में रखे जाएंगे एजुकेटर, मिलेगा 10 हजार मानदेय, सभी जिलों में होगी भर्ती

यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों में रखे जाएंगे एजुकेटर, मिलेगा 10 हजार मानदेय, सभी जिलों में होगी भर्ती

August 27, 2024byAdmin

      उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती की जाएगी। इन एजुकेटरों को 10313 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा और उनकी संविदा अवधि 11 माह की होगी। एजुकेटर के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक परीक्षा गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना है।

बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय स्कूलों में संचालित किए जा रहे 10,684 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई (बाल्यावस्था की देखभाल व शिक्षा) एजुकेटर रखे जाएंगे। संविदा पर रखे जाने वाले इन एजुकेटर्स को 10,313 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा, जिसमें पीएफ और ईएसआई भी शामिल होगा।

आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली इस इस भर्ती की संविदा अवधि 11 माह की होगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में संविदा के आधार पर होने वाली इस भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

स्कूलों में 10,684 आंगनबाड़ी केंद्रों संचालित

परिषदीय स्कूलों के परिसरों में 10,684 आंगनबाड़ी केंद्रों संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक केंद्र में एक ईसीसीई एकजुकेटर की संविदा के आधार पर रखा जाएगा। एजुकेटर के लिए वही पात्र होंगे जिन्होंने यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।

आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। नर्सरी अध्यापक शिक्षा, एनटीटी, सीटी नर्सरी, डीपीएसई का कम से कम दो वर्ष की अवधि का डिप्लोमा या समक्ष योग्यता वाले भी एजुकेटर के लिए पात्र होंगे। 

आवेदनकर्ता आयु एक जुलाई 2024 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होंनी चाहिए। एजुकेटर के दायित्व भी तय किए गए हैं। इसके तहत इन्हें तीन से छह वर्ष के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना होगा।

 

 

मुख्य समाचार

Post navigation

नई दिल्ली: पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? शहबाज शरीफ ने भेजा है CHG की बैठक का न्योता
जय शाह निर्विरोध ICC के चेयरमैन चुने गए:1 दिसंबर को पद संभालेंगे; रोहन जेटली बन सकते हैं BCCI के सचिव

Related Posts

Renault Gift: रेनो इंडिया ने दिया नए साल का तोहफा, अब स्‍टैंडर्ड 3 साल/1 लाख km वारंटी की शुरुआत – हरिभूमि

source

Taylor Swift at the Super Bowl: her outfit, her suite mates from Ice Spice to the Kelce fam – USA TODAY

source

नए साल पर घर लाएं CNG की ये सबसे सस्ती कार, फीचर्स जान आज ही पहुंच जाएंगे शोरूम – TV9 Bharatvarsh

source

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Royal Gyan | Expose News by Ascendoor | Powered by WordPress.